गर्मी ने बनाया रिकॉर्ड: हल्द्वानी,देहरादून में 14 साल बाद टूटा तापमान का रिकॉर्ड बाजारों में सन्नाटा; देखिए कितना पहुंचा तापमान
उत्तर भारत में गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। चिलचिलाती धूप के साथ हीट वेव चलने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
गर्मी अपने चरम पर है बारिश नहीं होने के चलते लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है गर्मी के चलते लोग बेहाल हैं पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की फुहारों से मौसम सुहावना बना हुआ तो वहीं तराई भाबर में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। शुक्रवार और शनिवार को मई का उच्चतम तापमान रिकॉर्ड हुआ।
15 मई को तापमान 40 डिग्री के बाद शुक्रवार को 41 डिग्री पहुंच गया जो वर्ष 2011 से अब तक इस माह का सर्वाधिक है। 2016 में 17 मई को सर्वाधिक तापमान 39.5 डिग्री रहा था। शुक्रवार को तापमान ने कई साल का रिकार्ड तोड़ा है। फिलहाल मौसम में अभी कोई बदलाव नहीं है। अगले चार-पांच दिन में तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है।
बात उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की करें तो देहरादून में भी गर्मी चरम पर है 10 सालों में दून के तापमान की बात करें तो 41 डिग्री तापमान कभी नहीं पहुंचा। इससे पहले बीते शुक्रवार को भी दून का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दून का तापमान इससे पहले साल 2012 में 30 मई को 43.1 दर्ज किया गया था। यह मई महीने में अब तक का ऑल टाइम रिकॉर्ड है। देहरादून मौसम विज्ञान के अनुसार, आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्म हवाएं चलने का अनुमान जताया जा रहा है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



मोदी सरकार ने दिया आजीवन मुफ्त रेल यात्रा का तोहफा, 1 नवंबर से किन लोगों को मिलेगी सुविधा.. पढ़े पूरी खबर
उत्तराखंड-इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आयोग ने जारी किया विज्ञापन, इस तारीख तक करें आवेदन
शेमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दया सागर बिष्ट की बड़ी पहल,सरकारी विद्यालय में भरा पानी तो बच्चों को दिए 2 कमरे; लाइब्रेरी और लैब की सुविधा भी मुफ्त
उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,