हल्द्वानी के आधी आबादी में पेयजल संकट ठप, सिल्ट आने जल संस्थान का फिल्टर हुआ बंद

Haldwani News: पहाड़ों पर हो रही भारी बरसात के चलते गौला बैराज और गौला नदी में भारी मात्रा में पानी के साथ सिल्ट आने से हल्द्वानी शहर की आधी पेयजल व्यवस्था दो दिनों से पूरी तरह से ठप हो गई है। क्योंकि जल संस्थान शहर की पेयजल व्यवस्था को गौला नदी से उपलब्ध कराता है नदी के पानी के साथ गंदगी आने से जल संस्थान का फिल्टर काम करना बंद कर दिया है जिससे शहर की पेयजल व्यवस्था ठप हो गई है।
पेयजल के लिए दो दोनो हाहाकार मचा हुआ है, जिन क्षेत्रों में पानी नहीं आ रहा है उन जगहों पर जल संस्थान टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध करा रहा है।
अधीक्षण अभियंता जल संस्थान विशाल कुमार सक्सेना ने बताया कि पर हुई भारी बरसात के चलते गोला नदी में भारी मात्रा में गंदगी के साथ पानी आया हुआ है जिसके चलते जल संस्थान के फिल्टर प्लांट काम करना बंद कर दिया है जिससे शहर की पेयजल व्यवस्था ठप हो गई है ।
अधिशासी अभियंता ने बताया कि जिन क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बंद है उन क्षेत्रों में टैंकर के माध्यम से पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है जब तक नदी कि पानी साफ नहीं हो पाएगा तब तक फिल्टर प्लांट काम नहीं करेगा।
पहाड़ों पर लगातार दो दिनों से हो रही बरसात के चलते गोला बैराज और गोला नदी में भारी मात्रा में पानी आने से नदी का पानी पूरी तरह से दूषित है ऐसे में जल संस्थान का फिल्टर प्लांट ने काम करना बंद कर दिया है वर्तमान समय में पानी डिस्चार्ज करने के लिए सिंचाई विभाग नदी में पानी छोड़ने का काम कर रहा है। बताया जा रहा है कि गौला नदी का पानी साफ होने के बाद ही पेयजल व्यवस्था दुरुस्त हो पाएगी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO