हल्द्वानी:सीबीआई टीम ने जाल में फंसे आरपीएफ के एएसआई और रेलवे तकनीशियन अधिकार,20000 की रिश्वत के साथ किया गिरफ्तार..जाने मामला

हल्द्वानी: देहरादून सीबीआई की टीम काठगोदाम रेलवे स्टेशन के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट पर तैनात हल्द्वानी स्टेशन के एएसआई और उसके मध्यस्थ स्टेशन, लालकुआं, हल्द्वानी के एक तकनीशियन (इलेक्ट्रिकल) को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.
सीबीआई ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट, काठगोदाम रेलवे स्टेशन के एक एएसआई और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया. गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों द्वारा शिकायतकर्ता से 2,00,000 रुपये की मांग की गई थी जहां में घटाकर 25,000 रुपये) की रिश्वत मांग रहे थे.
बताया जा रहा है कि आरपीएफ पुलिस द्वारा एफआईआर संख्या 180/60/2025 के तहत धारा 160 (2) रेलवे अधिनियम के तहत, जो शिकायतकर्ता के खिलाफ शीशमहल में रेलवे फाटक को उसके डंपर (वाहन) द्वारा क्षतिग्रस्त करने पर मुकदमा दर्ज किया गया था लेकिन आरपीएफ पुलिस द्वारा रेलवे के तकनीकी कर्मचारियों के साथ मिलकर उसे गिरफ्तार नहीं करने और उसके वाहन को जप्त नहीं करने की एवज में ₹200000 की रिश्वत की मांग की गई थी लेकिन आरोपियों ₹25000 रिश्वत का समझौता हुआ जिस पर शिकायतकर्ता ने ₹20000 आरोपियों को रिश्वत के तौर पर दी जहां शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए सीबीआई टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया.
सीबीआई के टीम ने पूरे मामले में आरोपी की घरों की तलासी साथ-साथ उनकी संपत्ति की भी जांच कर रही है. सीबीआई के मुताबिक दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया है. सोमवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जाएगी.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO