हल्द्वानी:साढ़े 18 बीघा जमीन के लिए की थी भाई की हत्या कर बहाई थी खून,अब जमीन हुई सरकार की

हल्द्वानी: पिछले साल 7 अक्टूबर को मुखानी थाना क्षेत्र में रामलीला के दौरान जमीनी विवाद को लेकर एक भाई ने चचेरे भाई को गोली मार कर हत्या कर दी थी पूरे मामले में पुलिस आरोपी भाई और एक अन्य को जेल भेज चुकी है लेकिन अब राजस्व विभाग के जांच में पता चला था कि जिस जमीनी विवाद को लेकर मर्डर हुआ था उस जमीन का अब कोई वारिस नहीं है. इसलिए पूरे मामले में न्यायालय में वाद चलकर अब उसे जमीन को राज्य सरकार में निहित कर दिया गया है. उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा तहसीलदार सचिन कुमार अपने जमीन का मौका महीना कर साढ़े 18 बीघा जमीन को कब्जे में लेकर राज्य सरकार में निहित कर दिया है.तथा वह राज्य सरकार की भूमि के बोर्ड भी लगा दिए हैं.
उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा का कहना है कि संबंधित जमीन में जिला अधिकारी कोर्ट में वाद चलने के बाद अब मामला निस्तारित करते हुए संबंधित भूमि को राज्य सरकार में निहित करते हुए जमीन का कब्जा भी ले लिया गया है. सात अक्तूबर 2024 को कमलुवागांजा में रामलीला मंचन के दौरान लामाचौड़ में गोली मारकर हत्या कर दी थी वह भाई को गोली मारने के बाद फरार हो गया. बाद में पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया जिस 18.5 बीगा जमीन के लिए दोनों भाइयों के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था विभाग के जांच में सामने आया कि उस जमीन का उसका वारिस कोई नहीं है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO