हल्द्वानी का बड़ा कारोबारी कर रहा था अवैध गैस रिफिलिंग का कारोबार, छापे में 18 सिलेंडर बरामद-देखे-VIDEO
हल्द्वानी नगर अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में जिलाधिकारी वंदना के निर्देशों के क्रम में महिला सुरक्षा संबंधित अभियान के अंतर्गत उपजिलाधिकारी राहुल शाह एवं नगर आयुक्त ऋचा सिंह , पूर्ति निरीक्षक राहुल डांगी के नेतृत्व में एक संयुक्त छापेमारी कार्यवाही की गई, जिसमें अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग करते हुए एक प्रतिष्ठान का भंडाफोड़ किया गया।
यह कार्रवाई बनभूलपूरा क्षेत्र में की गई, जहां घरेलू उपयोग के एलपीजी सिलेंडरों का अवैध रूप से व्यावसायिक उद्देश्यों हेतु उपयोग किया जा रहा था। मौके से 18 घरेलू गैस सिलेंडर, एक इलेक्ट्रिक मोटर, रिफिलिंग मशीन और अन्य उपकरण जब्त किए गए हैं।इस प्रकार की गतिविधियां न केवल सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न करती हैं बल्कि कानूनन भी दंडनीय अपराध हैं। आवश्यक वस्तु अधिनियम धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह ने बताया कि अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है, और किसी भी तरह की लापरवाही या गैर-कानूनी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उपजिलाधिकारी हल्द्वानी ने आम जनता से अपील की है कि ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
इस दौरान पूर्ति निरीक्षक, हल्द्वानी राहुल डांगी, तहसीलदार लालकुआं कुलदीप पाण्डे, राजस्व उप निरीक्षक नीरज चौहान सहित नगर निगम, राजस्व, पुलिस विभाग की टीम शामिल रही
उप जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि प्रशासन भविष्य में भी इसी प्रकार सघन निगरानी और छापेमारी कर जनसुरक्षा सुनिश्चित करता रहेगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में मां-बेटे की दर्दनाक मौत, बेटे की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर पाई मां, नदी में खुद कर दी जान
मोदी सरकार ने दिया आजीवन मुफ्त रेल यात्रा का तोहफा, 1 नवंबर से किन लोगों को मिलेगी सुविधा.. पढ़े पूरी खबर
उत्तराखंड-इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आयोग ने जारी किया विज्ञापन, इस तारीख तक करें आवेदन
शेमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दया सागर बिष्ट की बड़ी पहल,सरकारी विद्यालय में भरा पानी तो बच्चों को दिए 2 कमरे; लाइब्रेरी और लैब की सुविधा भी मुफ्त
उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित