हल्द्वानी:नवविवाहिता और छात्रा ने जहर खाया, प्रेमी फंदे पर लटका मिला

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी:दो अलग-अलग मामलों में एक छात्रा और एक नव विवाहिता ने जहर खाकर जान दे दी। छात्रा परिजनों की डांट से झुब्ध थी। जबकि नव विवाहिता की मौते के मामले में ससुरालियों पर मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। कहा है कि ससुरालियों ने जहर देकर उसे मार डाला है। हालांकि इस मामले में परिजनों ने अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई है। तीसरा मामला बनभूलपुरा थाने से जुड़ा पिछले वर्ष है। मामले में शादीशुदा प्रेमी का शव उसकी प्रेमिका के घर में फंदे से लटका मिला था। मृतक की मां ने दो महिलाओं पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

Ad


बहेड़ी के नौली गांव निवासी महिला (22 वर्ष) की शादी 22 जून 2024 को पुरानी आईटीआई हल्द्वानी बरेली रोड निवासी अनिल से हुई थी। मृतक महिला के मां ने आरोप लगाया अनिल दिल्ली में बाइक मैकेनिक था। एक महीने पहले वह अपने घर आया था। इस बीच उसने बेटी सीता से मारपीट व उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 15 दिन पहले बेटी जब मायके आई थी तो उसने आपबीती बताई। बताया कि अनिल उसपर तलाक देने का दबाव बना रहा है। कुछ दिन पहले बेटी वापस ससुराल लौट गई। मंगलवार की देर शाम बेटी की मौत हो गई। अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया था। युवती की मां का कहना है कि उनके दामाद ने उन्हें खुद बताया कि मौत से पहले उसने पत्नी को थप्पड़ मारे। बेटी के हाथ में चोट के निशान भी हैं। आरोप है कि बेटी को जहर देकर मारा गया है। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि मौत के मामले की जांच की जाएगी। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

परिजनों की डांट से नाराज 11वीं कक्षा की छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। परिजनों ने उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मुखानी थाना क्षेत्र के आरके टेंट हाउस निवासी 18 वर्षीय युवती कुसुमखेड़ा स्थित एक स्कूल में 11वीं की छात्रा थी। उसके भाई ने बताया कि मंगलवार की देर शाम परिजनों ने किसी बात को लेकर बहन को डांट दिया था। इससे नाराज होकर वह अपने कमरे में चली गई और फिर बाहर नहीं निकली। काफी देर हो गई तो परिजनों ने उसे आवाज लगाई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो परिजन कमरे में पहुंचे। अंदर कमरे में पहुंचे तो युवती के मुंह से झाग निकल रहा था। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने जहर खाने की बात बताई और उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें