हल्द्वानी:नाबालिग लड़की को गिफ्ट में पायल देने पहुंचे ‘आशिक’, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

हल्द्वानी: मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग लड़की को गिफ्ट देने पहुंचे तीन युवकों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया. फिर क्या ग्रामीणों ने तीनो युवकों की जमकर क्लास ली. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मंडी पुलिस को दीजिए इसके बाद मंडी चौकी पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेते हुए चौकी ले गई है जहां आगे की कार्रवाई कर रही है.
बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाली नाबालिक लड़की के घर के पास तीन युवक काफी देर से घूम रहे थे. अंधेरा होते ही तीनों युवक लड़की के घर में धुस गए.इस दौरान लड़कों को घर में घुसता देखा ग्रामीणों को शक हुआ. इसके बाद ग्रामीणों ने पूछताछ की तो पता चला कि तीनों युवक आगरा के रहने वाले हैं. जिसमें एक युवक हल्द्वानी रहकर काम करता है .बताया जा रहा है की युवक की नाबालिक लड़की से दोस्ती है. जहां युवक गिफ्ट में नाबालिक लड़की को पायल देने आए थे. बताया जा रहा कि घर में लड़की अपनी दादी के साथ रहती है जबकि उसके माता-पिता बाहर रहते हैं.
पूछताछ के बाद ग्रामीणों ने तीनों युवकों को बंधक बना लिया. इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुची पुलिस तीनों युवकों को हिरासत में लेते हुए अपने साथ थाने ले गई.
हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार यादव ने बताया कि तीनों युवकों से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO