हल्द्वानी:कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत बने बेला के सारथी,रामडी आनसिंह जिला पंचायत सीट पर संभाला चुनावी मोर्चा

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है प्रत्याशी अपने चुनाव प्रचार को तेज कर दिया है कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने नैनीताल जिले की सबसे हॉट सीट को जिताने का जिम्मा विधायक भगत ने संभाल लिया है जिला विधायक बंशीधर भगत रामडी आनसिंह जिला पंचायत प्रत्याशी बेला तोलिया के समर्थन में तबा तोड़ चुनाव प्रचार शुरू कर दिया बंशीधर भगत पांच गांवों में की पांच जनसभाएं , विधायक भगत ने कहा सिर्फ जिला पंचायत सदस्य नहीं नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनने का मौका है रामडी आनसिंह की जनता के पास।

Ad

21- रामडी आनसिंह जिला पंचायत सीट से भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी बेला तोलिया के चुनाव प्रचार को गति देने के लिए आज कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने लामाचौड़ खास , रामपुर लामाचौड़ , नाथूपुर पाडली ,जयपुर पाडली और गुजरौडा ग्रामसभा में पांच जन सभाएं की , जनसभा में मौजूद जनता को संबोधित करते हुए विधायक भगत ने कहा भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए जुट जायें , भाजपा संगठन ने बहुत सोच समझ कर अधिकृत प्रत्याशी का चुनाव किया है । विधायक भगत ने कहा अधिकृत प्रत्याशी के सामने चुनाव लड़ रहे भाजपा पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष ने पदच्युत कर अनुशासनात्मक कार्यवाही कर दी है , उनके द्वारा आम जनता में फैलाई जा रही भ्रम की स्थिति का जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कार्यवाही कर पटाक्षेप कर दिया है ।

यह भी पढ़ें 👉  12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO

विधायक भगत ने भाजपा प्रत्याशी बेला तोलिया के पिछले निर्विवाद सफलतम कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा उन्होंने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल में क्षेत्र के विकास के साथ समूचे नैनीताल जिले में विकास कार्यों को धरातल में उतरने का काम किया है । उन्होंने बेला तोलिया की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा उनकी ईमानदार कार्यशैली का नतीजा है स्वच्छता सर्वेक्षण में समस्त जिलों की सूची में नैनीताल जिला प्रथम स्थान पर रहा जिससे उन्होंने नैनीताल जिले को पर्यटन के मानचित्र में स्थापित करने का काम किया है ।
विधायक भगत ने कहा अभी भी यदि कुछ विकास कार्य किसी क्षेत्र में शेष रह गए हैं तो उनको बेला तोलिया के अध्यक्ष बनने के बाद वो भी उनके साथ मिलकर पूर्ण करेंगे ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में झमाझम बारिश का अनुमान, कल इस जिले में आंगनबाड़ी और स्कूलों में रहेगी छुट्टी

इस दौरान जन सभाओं में संयोजक परमवीर पम्मा ,गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी अध्यक्ष कश्मीर सिंह , सक्कतर सिंह , निवर्तमान प्रधान अजमेर सिंह , गन्ना सहकारी समिति चेयरमैन प्रताप सिंह तापी , हरपाल सिंह , पूर्व प्रधान दलीप सिंह जख्वाल , हरपाल सिंह , मेजर सिंह , संदीप सनवाल , राज सिंह , दर्जा राज्य मंत्री रेणु अधिकारी , कमल नयन जोशी , प्रताप बोरा , महेश शर्मा , नीमा पाटनी , भीम सिंह कुरिया , रमेश पांडे , समेत भारी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद रही ।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें