हल्द्वानी:आग का गोला बना ट्रक जलकर हुआ ख़ाक,देखे-VIDEO

हल्द्वानी: लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के बेरिपडाव में ट्रक में आग लगने से देखते ही देखते ट्रक जलकर ख़ाक हो गया. आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी और पुलिस विभाग ने आग पर मुश्किल से काबू पाया.आग लगने की घटना ने अफरा-तफरी मचा दी बताया जा रहा है कि घटना सोमवार देर शाम की है जहां सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे हाईवे और आसपास का इलाका दहशत में दहशत फैल गई.
बताया जा रहा है घटना बेरीपड़ाव के खुरपिया फार्म के पास का है. जानकारी के अनुसार ट्रक के ड्राइवर द्वारा ट्रक के केबिन के भीतर पैट्रोमैक्स से खाना बनाते समय गैस निकलने से आग लग गई. इस दौरान ट्रक चालक केबिन में लगे आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग तेजी से फैलने लगा और देखते ही देखते ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया.
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग अधिक होने के चलते ट्रक जलकर पूरी तरह से खाक हो गया.शुरुआती जांच में जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन ट्रक जलकर पूरी तरह से ख़ाक हो गया है.
घटना के बाद मौके से ट्रक चालक फरार हो गया बताया जा रहा है कि ट्रक चालक रेता बजरी का काम करके देर शाम गाड़ी के अंदर में खाना बना रहा रहा था. गनीमत रही कि ट्रक का आग पास में खड़े अन्य गाड़ियों तक नहीं पहुंचा नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. पुलिस के जांच में प्रथम गाड़ी चालक की लापरवाही सामने आई है. फिर भी अग्निशमन और पुलिस विभाग आग लगने का सही कारणों का अपने स्तर से जांच कर रही है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO