हल्द्वानी:लाठी डंडों से पीट-पीट कर युवक को किया अधमरा, इंसाफ के लिए भटक रहा है पिता,CCTV आई सामने-देखे-VIDEO

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: दबंगॉ की दबंगई हल्द्वानी के टीपी नगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत देखने को आई है जहां मामूली विवाद पर एक युवक को लाठी डंडों से इतना पीटा की अधमरा हो गया. पूरे घटना की सीसीटीवी वीडियो सामने आई है. घटना की वीडियो सामने आने के बाद भी पिता इंसाफ के लिए पुलिस के अधिकारियों का चक्कर लग रहा है. 6 अगस्त को हुई घटना के बाद से अभी तक इस मामले में पुलिस मामला तक दर्ज नहीं कर पाई है. पीड़ित के पिता ने आरोप लगाया है कि मारपीट करने वाले लोग ऊंची पहुंच रखते हैं और पुलिस उनके दबाव में काम कर रही है जिसके चलते अभी तक मुकदमा नहीं लिखा गया.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला: सिंधी चौराहे के पास चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे महिला और पुरुष; पेट्रोल पंप कर्मियों ने दिखाई तत्परता-VIDEO


रामपुर रोड निवासी शोभाराम असवानी ने पुलिस में ताहिर देते हुए कहा है कि 6 अगस्त को उसका दत्तक पुत्र सागर रावत गाड़ी से रुद्रपुर से आ रहा था इस दौरान गन्ना सेंटर के पास उसके गाड़ी आ रहा था इस दौरान ड्राइवर से सड़क पर किसी बात को लेकर बाइक सवार के बीच विवाद हो गया इस दौरान बाइक सवार ने गाड़ी रोक कर उसके पुत्र सागर रावत के साथ जमकर मारपीट करना शुरू कर दिया यहां तक की दबंगों ने लाठी डंडों से इतना पीटा की वह अधमरा हो गया. यही नहीं उसके पुत्र को जब होश आया तो उन्होंने उसको दौड़ा-दौड़ा कर पीटा जिसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला: सिंधी चौराहे के पास चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे महिला और पुरुष; पेट्रोल पंप कर्मियों ने दिखाई तत्परता-VIDEO

घटना की तहरीर उसी दिन हल्द्वानी कोतवाली पुलिस को दी लेकिन पुलिस तहरीर लेकर अभी तक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया पिछले 18 दिनों से न्याय के लिए थाना-चौकी और पुलिस के अधिकारियों का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया यहां तक की दबंग अब उल्टा उनको समझौता के लिए धमका रहे हैं

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला: सिंधी चौराहे के पास चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे महिला और पुरुष; पेट्रोल पंप कर्मियों ने दिखाई तत्परता-VIDEO


पीड़ित का कहना है कि इसका एक पुत्र था जो पहले सड़क हादसे में उसकी मौत हो चुकी है जबकि उसने सागर रावत उनके दत्तक पुत्र है और सागर रावत उनके कारोबार को संभालता है. पीड़ित पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है.
इस पूरे मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें