हल्द्वानी:(गजब) जंगल में महिला शराब की भट्टी का कर रही थी संचालन शराब बनाने के उपकरण सहित महिला और पुरुष गिरफ्तार।

हल्द्वानी: कालाढूंगी थाना पुलिस ने बैलपड़ाव जंगल के दाबका नदी के किनारे अवैध कच्ची शराब बनाने की भट्टी को नष्ट करते हुए भारी मात्रा में कच्ची शराब और लहान बरामद करते हुए एक महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया है पुलिस आरोपियों के पास से एक वाहन भी जप्त किया है। कालाढूंगी थाना प्रभारी राजवीर सिंह नेगी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस की टीम जंगल में जब छापामारी की तो दाबका नदी के किनारे कच्ची शराब की भठ्ठी का संचालन किया जा रहा था मौके पर एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है आरोपियों के पास से तैयार किए गए भारी मात्रा में कच्ची शराब और लहान को नष्ट किया गया जब की शराब बनाने के उपकरण को भी जप्त किया गया है।
पकड़ा गया आरोपी का नाम रतनलाल निवासी बननाखेड़ा बाजपुर उधम सिंह नगर जबकि महिला आरोपी का नाम बंशी बाई है जो बाजपुर का रहने वाली है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के पास से एक छोटा वाहन भी जब्त किया गया है आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे