हल्द्वानी: दोस्ती में दगा आखिर क्यों मारी दोस्त ने दोस्त को गोली-देखे -VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी पुलिस ने मंगलवार देर रात पंचक्की चौराहे पर हुए गोलीकांड का खुलासा करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुई है। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि देर रात पंचक्की चौराहे के एक कैफे में चंपावत के रहने वाले विशन सिंह को कैफे स्वामी द्वारा उसके दोस्त की अवैध पिस्टल से गोली मार दी।

जिसमें बिशन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको सुशीला तिवारी और फिर उसके बाद बरेली अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले में गहनता से छानबीन शुरू की और सीसीटीवी कैमरे की मदद से बिशन सिंह को गोली मारने वाले कैफे के स्वामी संजय बिष्ट और दीपक बिष्ट को अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO

बताया जा रहा है दोनों आरोपी चंपावत के रहने वाले हैं और कैफे में किसी बात पर विवाद होने के बाद युवकों द्वारा बिशन सिंह पर फायर कर दिया गया। एसएसपी ने बताया कि दोनों को सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO

बाइट – पंकज भट्ट एसएसपी नैनीताल

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें