हल्द्वानी:स्कूटी पुल पर खड़ा किया और काठगोदाम गौला पुल से युवक ने लगाई छलांग,हुई दर्दनाक हुई मौत
हल्द्वानी: काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार को गौला पुल से एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते छलांग लगा दी. युवक की पुल से चलांग लगाते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जहां मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से युवक को नदी से निकाल कर अस्पताल को ले गई जहां डॉक्टर ने युवक को मृत्यु घोषित कर दी.बताया जा रहा हे की मृतक युवक स्कूटी से गौला पुल पहुंचा था.
पुल पर उसने स्कूटी रोकी और पुलिया किनारे बनी रेलिंग पे चढ़ छलांग लगा दी. युवक को नीचे कूदता देख लोगों में हड़कंप मच गया. नदी में पानी नहीं होने के चलते युवक सीधे पत्थरों पर जा गिरा जिसे वह लहूलुहान हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले गई जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया. मृतक युवक का नाम मोहम्मद गुफरान 19 वर्ष है जो बनभूलपुरा का रहने वाला था. वहीँ गुफरान की मोत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है.फ़िलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है आत्महत्या के कारणों के संबंध में परिजनों से पूछताछ की जा रही है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



रामनगर में बड़ा हादसा: कोसी नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत
उत्तराखंड:प्रेम प्रसंग में प्रेमिका के सामने युवक की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन बुलाया था, दोस्त गंभीर रूप से घायल; क्षेत्र में तनाव
हल्द्वानी में ऑनलाइन धोखाधड़ी शातिर अपराधियों में करीब ढाई लाख रुपये का लगाया चूना- आप भी रहे सावधान
हल्द्वानी में सनसनी, किशोरी बनी मां: पेट दर्द होने पर अस्पताल ले गए परिजन, 16 साल की किशोरी ने बच्चे को दिया जन्म; आरोपी पड़ोसी भी नाबालिग
हल्द्वानी:पारिवारिक कलह ने ली दो जिंदगियां: काठगोदाम में 6 माह की गर्भवती महिला ने फंदे से लटककर दी जान , ढाई साल की बच्ची के सिर से उठा मां का साया