हल्द्वानी :कार और ट्रक में टक्कर बीच सड़क पर ट्रक पलटा हल्द्वानी के दो युवा पत्रकार घायल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी :मुखानी थाना क्षेत्र के लामाचौड के पास सोमवार सुबह ट्रक और कार में जोरदार भिड़ंत हो गई इस दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर हल्द्वानी कालाढूंगी मार्ग पर बीच-बीच पलट गया। कार में सवार हल्द्वानी के दो युवा पत्रकार देहरादून से हल्द्वानी आ रहे थे जो घायल हुए हैं उनका बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है। गनीमत रही कि कार का एयर बैग खुल गया नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। घायल दोनों युवा पत्रकार को 108 की मदद से बेस अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों की हालत अब सामान्य बनी हुई है। ट्रक पलटने से हल्द्वानी कालाढूंगी मार्ग 1 घंटे से अधिक समय तक बंद रहा मौके पर पहुंची पुलिस क्रेन के माध्यम से ट्रक को हटाकर यातायात को सुचारू किया। हल्द्वानी के एबीपी न्यूज़ के अंकित शाह और दीपक अधिकारी घायल है फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है जिन को मामूली चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad
Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें