हल्द्वानी: यात्रीगण कृपया ध्यान दें काठगोदाम से हावड़ा को चलने वाली बाघ एक्सप्रेस एक अगस्त को रहेगी रद्द
काठगोदाम :पश्चिम बंगाल में भारी बारिश के चलते रेलवे यार्ड में पानी भर जाने के चलते शुक्रवार को हावड़ा से काठगोदाम को चलने वाली बाघ एक्सप्रेस ट्रेन नहीं चली जिसके चलते 1 अगस्त को काठगोदाम से हावड़ा को जाने वाली बाघ एक्सप्रेस रद्द कर दी गई है। काठगोदाम स्टेशन अधीक्षक चयन रॉय ने बताया कि हावड़ा से काठगोदाम और काठगोदाम से हावड़ा को रोजाना चलने वाली बाघ एक्सप्रेस का संचालन शुक्रवार 30 जुलाई को हावड़ा से नहीं हुआ जिसके चलते वापसी में काठगोदाम से हावड़ा को जाने वाली 1 अगस्त को बाघ एक्सप्रेस नहीं चलेगी। उस दिन ट्रेन रद्द रहेगी । ट्रेन के रद्द हो जाने से उत्तर प्रदेश ,बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल को जाने वाले यात्रियों को फजीहत उठाना पड़ सकता है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..
शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित