हल्द्वानी: दो बसों की आमने-सामने भिड़ंत,सात यात्री गंभीर घायल-VIDEO
हल्द्वानी: हल्द्वानी सितारगंज मार्ग पर रोडवेज और फैक्ट्री की बस में भिड़ंत हुई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को 108 सेवा से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल को भेजा है सभी घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है. हादसे के कारण कोहरा बताया जा रहा है।
बताया जा रहे की हल्द्वानी- सितारगंज मार्ग पर हल्द्वानी से बनबसा को जा रहे रोडवेज की बस और सिडकुल की कर्मचारियों से भरी बस चोरगलिया थाना क्षेत्र के दानीबांगर मोड पर कोहरे के चलते अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गई बस की टक्कर हो गई . दोनों बसों के आपस में टक्कर होते हैं यात्रियों में चीख पुकार मच गई घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को बस से उतर कर 108 सेवा से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल को भेजा है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
चोरगलिया थाना प्रभारी भगवान सिंह मेहर का कहना है कि कोहरे के चलते हादसा हुआ है हादसे में दोनों बसों के साथ यात्री घायल हुए हैं सभी घायलों को अस्पताल को भेजा गया है. कुछ घायलों को गंभीर चोट आई है.क्रेन के माध्यम से दोनों बसों को सड़क से किनारे सड़क को सुचारु किया गया है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: 8 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड:इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी,स्कूटी की बैटरी में हुई शॉर्ट सर्किट-VIDEO
हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन
हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO