हल्द्वानी : ऐसे आती हैं मौत!मिठाई के दुकान में फ्रिज ठीक करने आए मैकेनिक के ऊपर गैस सिलेंडर गिरने का सीसीटीवी वीडियो आया सामने-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया है। शहर के एक प्रतिष्ठित स्वीट हाउस में फ्रिज की रिपेयरिंग करने आए मैकेनिक लालता प्रसाद के ऊपर सिलेंडर गिरने से दर्दनाक मौत हो गयी।
ये दर्दनाक घटना कैसे हुई इसका सीसीटीव फुटेज भी सामने आया है। घटना के बारे में बताते हुए मौके पर मौजूद चश्मदीद ने बताया की रेस्टोरेंट में फ्रिज की रिपेयरिंग करने आए लालता प्रसाद के वह परिचित है। इसलिए आज वह उनके साथ ही हल्द्वानी आए थे।

Ad


स्वीट हाउस के ओनर ने कहा की फ्रिज गोदाम में रखे हुए है। जिसको देखने के लिए जैसे ही बाहर निकले अचानक मैकेनिक लालता प्रसाद के सिर के ऊपर गैस का सिलेंडर गिर गया और उनके सिर के दो टुकड़े हो गए। आरोप लगाते हुए कहा कि यह हादसा रेस्टोरेंट के कर्मचारियों और मालिक की बड़ी लापरवाही के चलते हुआ है।

उधम सिंह नगर जिले के किच्छा नगर में वार्ड नंबर पांच निवासी लालता प्रसाद फ्रिज -मशीनों की रिपेरिंग का काम करते थे। तीन बच्चों के पिता की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिसके बाद मृतक लालता प्रसाद के परिजन सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे। जहां मृतक के परिवार वालों ने जमकर हंगामा कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझाकर शांत किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें