हल्द्वानी: चुनाव के दौरान शराब की तस्करी बढ़ी रात के अंधेरे में कार से शराब की तस्करी, 10 पेटी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी: विधानसभा चुनाव में अवैध शराब का कारोबार भी चल निकला है, पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत लालकुआं कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है जहां कार से शराब की तस्करी कर रहा था, लालकुआं कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक बलवंत कंबोज ने बताया कि बिंदुखत्ता चौकी पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान कार से शराब की तस्करी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपी का नाम सुरेंद्र सिंह बोरा है जो बोरिंग पट्टी का रहने वाला है ।
वही मुखानी थाना पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 10 पेटी शराब बरामद किया है, मुखानी थाना प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कठघरिया तिराहे के पास एक खंडहर घर में जब छापामारी की गई तो तहखाने में 10 पेटी शराब बरामद किए गए मौके से देवानंद कोहली नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि शराब के खिलाफ पुलिस का लगातार अभियान जारी है, 2 दिन पहले भी मुखानी थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया था , आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि शराब कहां से लेकर आया था और किनको सप्लाई दी जानी थी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO