हल्द्वानी :नौकर ने तोडा मालिक का भरोसा, रात में अलमारी तोड़ साढ़े चार लाख की कर दी चोरी दो आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी पुलिस ने 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार, कर 04 लाख 03 हजार रूपये किये बरामद
मुकदमा अपराध संख्या – 663/2021
धारा- 457/381 भादवि व बढोत्तरी धारा 411 भादवि
घटना का संक्षिप्त विवरण
दि0 30/12/2021 को वादी तौफीक उर रहमान पुत्र तबीब उर रहमान निवासी उत्तर उजाला नगरा मस्जिद के पास हल्द्वानी ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी कि वादी के नौकर द्वारा वादी के आडत मण्डी की अलमारी का ताला तोड़कर 04 लाख 55 हजार रूपये की चोरी कर ले गया है । इसके संबंध में थाना हाजा पर तत्काल मुकदमा अपराध संख्या – 663/2021 धारा 457/381 भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही

Ad


उक्त चोरी की घटना के अनावरण हेतु उच्चाधिकारियों के निर्देशन में एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में उ0नि0 प्रकाश चन्द्र के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया पुलिस जांच में वादी के बयानों के आधार पर ज्ञात हुआ कि वादी के घर से 4 लाख 55 हजार रूपये की चोरी हुई है । इस घटना के अनावरण हेतु पूर्व में प्रकाश में आये अपराधियों से पूछताछ एवं मुखबिर खास मामूर किये गये ।
घटना स्थल के आस- पास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया इस क्रम मे दि0 06/01/2022 को पुलिस टीम द्वारा 1-अभि0 सोनू पुत्र रामधनी निवासी चांदपुर चौकी महचा मन्दिर थाना खागा जिला फतेहपुर उ0प्र0 उम्र 28 वर्ष 2- शिव सिंह पुत्र हृदय लाल साहू निवासी चांदपुर चौकी महचा मन्दिर थाना खागा जिला फतेहपुर उ0प्र0 उम्र 21 वर्ष को दिनेशपुर मोड़ रूद्रपुर उधमसिंहनगर से गिरफ्तार किया गया ।
अभि0गणओं से पूछताछ करने पर मुकदमावाला से संबंधित चोरी गये रूपये 04 लाख 3 हजार रू0 पुलिस टीम द्वारा बरामद किये गए। । अभि0 सोनू ने बताया कि हल्द्वानी में जिस आडत में मैं काम करता था वहीं से हम दोनों ने अलमारी से पैसे चुराए थे जिसमें से 50 हजार रूपये मैने अपने ससुर महंगुलाल निवासी भोगवापुर थाना खागा जिला फतेहपुर उ0प्र0 को दिये हैं जिसकी गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु पुलिस टीम को रवाना किया गया है ।
गिरफ्तार/फरार अभियुक्तगण
1-अभि0 सोनू पुत्र रामधनी निवासी चांदपुर चौकी महचा मन्दिर थाना खागा जिला फतेहपुर उ0प्र0 उम्र 28 वर्ष
2- शिव सिंह पुत्र हृदय लाल साहू निवासी चांदपुर चौकी महचा मन्दिर थाना खागा जिला फतेहपुर उ0प्र0 उम्र 21 वर्ष
3-फरार अभि0 महंगुलाल निवासी भोगवापुर थाना खागा जिला फतेहपुर उ0प्र0
अभि0गण से बरामदगीः- रूपये 4 लाख 3 हजार रू0
पुलिस टीम
1- उ0नि0 विजयपाल चौकी प्रभारी मण्डी
2- उ0नि0 प्रकाश चन्द्र
3- कानि0 अरूण राठौर
4- कानि0 विरेन्द्र सिंह

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें