हल्द्वानी: धारावाहिक सीआईडी के दया,व राज बब्बर के बेटे बॉलीवुड अभिनेता आर्य बब्बर की शूटिंग देखने लोगो की उमड़ी भीड़

बॉलीवुड की फिल्म लव ब्लड की शूटिंग उत्तराखंड में शुरू हुई है आज बुधवार को कोतवाली लालकुआं में शूटिंग की गई, जिसके अभिनेता आर्य बब्बर और दया शेट्टी, अभिनेत्री इंदु सोलंकी और पायल बनर्जी द्वारा कोतवाली में फिल्म की शूटिंग फिल्माई गई।
लालकुआं कोतवाली में दोपहर बाद जैसे ही बॉलीवुड के उक्त कलाकार पहुंचे तो देखने वालों की भारी भीड़ एकत्र हो गई, पुलिस को भीड़ पर नियंत्रण करने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी।

लालकुआं कोतवाली में महज 1 मिनट का सीन था, जिसमें अभिनेता दया शेट्टी को कोई सूचना मिलती है, वह गाड़ी से उतरकर लालकुआं कोतवाली पहुंचते हैं, और कोतवाली से हल्दूचौड़ स्थित एक राइस मिल में छापा मारने रवाना हो जाते हैं। इस दौरान फिल्म के डायरेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी, प्रोड्यूसर राहुल मिश्रा, महेश जोशी, सीमा रावत, अंजलि पंत और लाइन प्रोड्यूसर जतिन पांडे सहित लगभग 100 से अधिक लोगों का स्टाफ मौजूद रहा।
बताया जा रहा है कि लाल कुआं कोतवाली में पहली बार किसी फिल्म की शूटिंग हुई है फिल्म की शूटिंग की सूचना मिलते ही भारी संख्या में लोग पहुंच गए बताया जा रहा है की यूनिट के लोग कई दिनों तक यहां रखेंगे और अलग-अलग क्षेत्र में शूटिंग करेंगे।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,