हल्द्वानी:मोबाइल में पहली पत्नी की फोटो देख भड़की दूसरी बीबी, पति को आया गुस्सा, मर्डर कर पहुंचा थाने

हल्द्वानी: लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के बिन्दुखत्ता में सोमवार आधी रात को ललिता की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है पुलिस ने बताया है कि मृतक महिला ललिता के पति पत्नी गोविंद मेहता से अनबन होने पर उसकी चुन्नी से गला दबाकर हत्या करती थी जिसके बाद हत्या आरोपी खुद पुलिस थाने जाकर घटना की सूचना दी और अपना अपराध कबूल किया.
सोमवार आधी रात को शराब के नशे में गोविंद मेहता की पत्नी ललिता से तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद मारपीट हुई और आवेश में गोविंद ने दुपट्टे से पत्नी का गला घोट दिया घटना को अंजाम देने के बाद वह सीधे कोतवाली रात 1:30 बजे पहुंचा, और स्वयं पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने उसकी पत्नी का कमरे के बेड में पड़ा शव देखा तो पुलिस अवाक रह गई, इसके बाद पुलिस ने उसके रिश्तेदारों को सूचना दिया.
उन्होंने बताया कि कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिंदुखता के रावतनगर द्वितीय निवासी गोविंद सिंह मेहता को अपनी पत्नी ललिता की हत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजना करवाई किया है पुलिस के अनुसार बिजली के बिल को जमा करने एवं मोबाइल में रखी पूर्व पत्नी की पुरानी फोटो के चक्कर में पति पत्नी में विवाद हुआ उसने गुस्से में आकर पत्नी का गला दबा दिया और जिससे उसकी मौत हो गई.
इधर बागेश्वर के कपकोट निवासी हर सिंह कोरंगा जो कि मृतका के पिता है ने स्थानीय कोतवाली में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में गोविंद सिंह मेहता के साथ-साथ उसके रिटायर्ड पिता और मां पर को भी ललिता की हत्या का आरोप लगाया है.
कोतवाली पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत करते हुए तफ्तीश शुरू कर दी है प्रथम दृष्टिया उक्त मामले में नशे में चूर होकर गोविंद द्वारा आवेश में आकर पत्नी की गला दबाकर हत्या किया है. गोविंदा के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO