हल्द्वानी: किशोर को फिल्म में एक्टिंग करने का भूत हुआ सवार घर से बिना बताएं पहुंचा मुंबई
हल्द्वानी: कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक किशोर को फिल्म में एक्टिंग करने का भूत सवार हो गया युवक बिना परिवार वालों के बताए घर से गायब हो गया काफी खोजबीन के बाद पुलिस किशोर को सकुशल महाराष्ट्र से बरामद कर हल्द्वानी लाइए।
दि0 16.03.2022 को थाना हल्द्वानी पर वादी पूरन चन्द्र महतोलिया पुत्र विशन दत्त नि0 नया गाँव तीनपानी हल्द्वानी द्वारा खुद के नाबालिग पुत्र संदीप महतोलिया के घर से बिना बताए कही चले जाने के संबंध के तहरीर दी गई। जिसके आधार पर थाना हल्द्वानी पर FIR NO 149/22 U/S 365 IPC पंजीकृत किया गया था। मामले की गंभीरता को समझ कर बच्चे की तलाश हेतु पुलिस टीमों का गठन कर मोबाइल डाटा, बच्चे की आदतों तथा सूत्रों से मिली जानकारी से आज दि0 05.05.22 को गुमशुदा संदीप को नागपुर, महाराष्ट्र से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। पूछने पर संदीप ने बताया कि वह बिना बताए फिल्मो में काम करने की चाहत लेकर घर से नागपुर चला गया था।
।गुमशुदा संदीप उपरोक्त के फिल्मो में काम करने की लालसा ने फिल्मसिटी अंधेरी में रजिस्ट्रेशन हेतु फीस जमा करने के लिए प्रयास करने के लिए मजबूर कर दिया। पुलिस ने माता–पिता से बच्चे के शौक तथा आदतों पर विशेष रूप से लक्षित करते हुए तलाश कर आखिर बच्चे को ढूंढ निकाला। बच्चे के परिवार में खुशी का माहौल है तथा स्थानीय लोगों ने भी नैनीताल पुलिस की टीम के इस कार्य को काफी सराहा है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO
हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO
नदी में नहाने गया युवक डूबा SDRF, 02 किलोमीटर दूर शव किया बरामद-VIDEO
फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या,पति ने मारा गोली, बहन को भी उड़ाया, खुद की कनपटी पर फायर कर ली जान,