हल्द्वानी: कुमाऊ की लाइफ लाइन रानीबाग पुल छोटे वाहनों के लिए खुला
काठगोदाम स्थित रानीबाग की कुमाऊं की लाइफ लाइन कहे जाने वाला पुल यानी भीमताल-रानीबाग मार्ग शुक्रवार रात 10.30 बजे छोटे हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया है। बार के खोल दिए जाने से भीमताल भवाली अल्मोड़ा जाने वाले छोटे वाहनों को कई किलोमीटर अतिरिक्त घूम खराब नहीं जाना पड़ेगा । मार्ग के खुलने से कुमाऊं मंडल के वाहन चालकों, यात्रियों, किसानों और मरीजों को राहत मिली है। फिलहाल बड़े वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध है। गौरतलब है कि 19 जुलाई को बारिश के चलते रानीबाग पुल के पास सड़क किनारे की सुरक्षा दीवार के टूटने के चलते लोक निर्माण विभाग ने मार्ग को पूर्ण रूप से बंद कर दिया था। जिसके चलते वाहनों को ज्योलीकोट-भवाली होते हुए भेजा जा रहा था ।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश; दूध में दी नींद की गोली, फिर कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप, खुद लेकर पहुंची अस्पताल,स्कूल संचालक पति की मौत