हल्द्वानी: दिल्ली से आई युवती और उसके दोस्त के साथ लूटपाट

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी :काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत सीआरपीएफ कैंप के पास बीते गुरुवार को दिल्ली से एक इवेंट के लिए हल्द्वानी आई युवती व उसके दोस्त को बाइक सवार चार युवकों ने जमकर मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया जहां लुटेरे द्वारा मोबाइल, कैमरा पर्स सहित कई समान लूट लिए ।पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि हल्द्वानी का गुरुपाल सिंह इवेंट का काम करता है. इस दौरान एक इवेंट के लिए गुरूपाल ने दिल्ली से अपनी एक महिला मित्र को हल्द्वानी बुलाया. महिला के हल्द्वानी आने पर दोनों बाइक पर गौलापार अपने किसी अन्य मित्र के घर के लिए निकले थे. इस दौरान काठगोदाम-खेड़ा रोड के CRPF कैंप के सामने चार युवकों ने दोनों को रोककर उनसे पहले मारपीट की और फिर उनका सारा सामान लूटकर फरार हो गए। थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है पकड़े गए दोनों आरोपी सुल्तान नगरी काठगोदाम के रहने वाले हैं जबकि दो आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। आरोपियों के पास से लूटे गए माल बरामद किए गए हैं।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें