हल्द्वानी: जालसाजों ने फसल खरीदने और बीमा के नाम रामगढ़ और धारी के 150 किसानों के साथ लाखों की ठगी
हल्द्वानी :पहाड़ के धारी और रामगढ़ क्षेत्र के किसानों से उनके फल और अन्य फसल खरीद के नाम पर धारी ने क्षेत्रीय कार्यालय खोल जालसाजों ने 150 किसानों को लाखों की कि चुना लगाया है चूना लगाने के बाद जालसाज अपना दफ्तर बंद कर गायब हो गए ऐसे में अब किसानों ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपा जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
किसानों ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देते हुए कहा है कि इसी साल मई में किसी देश के एक जाने-माने बड़े ग्रुप कंपनी का नाम बता कर दो लोगों ने धारी में अपना क्षेत्रीय कार्यालय खोलकर कहा कि वह किसानों के फल और फसल को खरीद कर बाहर ले जाएंगे और उनको उचित मूल्य दिया जाएगा।
जालसाजों ने ब्रांच कार्यालय धारी में खोल गांव के 15 युवकों को कार्यालय में काम भी दिया। इस दौरान किसान अपने आडू सहित अन्य फलों को कंपनी को देना शुरू कर दिया । यहां तक कि बीमा के नाम पर जालसाजों ने प्रत्येक किसान से 540 रुपए जमा भी कराए थे। यही नहीं पिछले 2 महीनों में जालसाजो ने काश्तकारों ने भारी मात्रा में आडू सहित अन्य फलों की खरीदारी की लेकिन उनका भुगतान नहीं दिया और अब कंपनी के लोग दफ्तर बंद कर गायब हो गए। किसानों का कहना है कि करीब 150 किसान कंपनी से जुड़े थे जिनके साथ लाखों की ठगी की गई है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..
शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित