हल्द्वानी:दुकान में लगी आग भीषण आग लाखों का नुकसान, चार गाड़ियों ने पाया काबू-देखे VIDEO

हल्द्वानी: शहर के बीचो-बीच प्रेम सिनेमा हॉल के पास देर रात एक दुकान में लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके ओर पहुंच आग पर काबू पाया. गनीमत रही कि समय रहते अग्निशमन की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता.
बताया जा रहा है
कि देर रात करीब 11:00 बजे गाड़ियों के सीट कवर की दुकान में आग लगी जिसके बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है.फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी रही इसके बाद काफी देर बाद आग पर काबू पाया गया. आग लगने का प्रथम दीर्ष्टया शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.
बताया जा रहा है कि सूरज नाम के व्यक्ति का प्रेम सिनेमा के पास फोम के गद्दे, कार की सीट, इलेक्ट्रॉनिक आइटम की दुकान है जहां दुकान स्वामी दुकान बंद कर घर चला गया था दुकान में धुँवा उठता देख लोगों ने इसकी सूचना दुकान स्वामी और अग्निशमन विभाग को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. बताया जा रहा की दुकान गली में होने के चलते आग बुझाने में फायर कर्मियों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा.
आग से दुकान का सारा सामान जलकर राख हो चुके हैं सूरज ने बताया कि आग लगने से 15 लख रुपए का नुकसान हो चुका है आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है . मामले की जांच के आदेश दिए हैं .
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे