हल्द्वानी: स्कूल बस ने रिटायर्ड प्रिंसिपल को कुचला हुई मौत

हल्द्वानी: कोतवाली से कुछ दूरी पर नगर निगम के पास स्कूल बस ने रिटायर्ड प्रिंसिपल के स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायल को निजी अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दी। पुलिस बस और चालक को हिरासत में ले लिया है।
बताया जा रहा है कि मूल रूप से बागेश्वर जिले के कपकोट निवासी जगत सिंह मर्तौलिया (70) हल्द्वानी स्थित फ्रेंडस कालोनी तल्ली बमौरी में परिवार के साथ रहते थे। मंगलवार की शाम वह स्कूटी से बाजार को जा रहे थे इस दौरान नगर निगम के पास अनियंत्रित बस ने उनको टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस तुरंत उनको निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दी।
पुलिस की प्राथमिक जांच से पता चला कि उन्हें बस के अगले पहिए से टक्कर लगी थी। स्कूटी हाथ से छिटकने पर वह पिछले पहिये से टकरा गए थे। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे