हल्द्वानी: रिश्ता शर्मसार सौतेले पिता ने 8 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म, पिता गिरफ्तार

हल्द्वानी: रिश्ते की शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जहां एक सौतेले पिता ने अपनी 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. पीड़िता के मां के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है.
बताया जा रहा है कि कालाढूंगी थाना क्षेत्र के बेलपड़ाव की रहने वाली एक महिला ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा है कि उसके पति ने अपनी 8 साल की सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया है. महिला ने बताया कि उसका पति मंगलवार शाम को उसको उसके 8 वर्षीय बेटी को अपने साथ बाजार घूमने ले गया था जहां काफी रात में जब बेटी को घर लेकर लौटा तो बेटी रो रही थी जब इस बारे में पति से पूछा तो पति कुछ भी बताने से मना कर रहा था इस दौरान महिला ने बेटी पूछताछ और उसकी शरीर की जांच पड़ताल की तो उसके साथ दुष्कर्म जैसा मामला प्रतीत हो रहा था.
महिला अपने पति की इस घिनौनी हरकत के बारे में पूछा तो आरोपी पत्नी को भी धमकी देने लगा जहां महिला ने कालाढूंगी थाने में पहुंचकर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया. कालाढूंगी
थाना प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि आरोपी पिता के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर बच्ची का मेडिकल कराया गया है आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,