हल्द्वानी :रानीबाग पुल मामला विधायक ने अधिकारियों की लगाई फटकार देखिए वीडियो
हल्द्वानी :रानीबाग पुल का एक हिस्सा ढह जाने के बाद भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने क्षतिग्रस्त पुल का जायजा लिया। विधायक ने लापरवाह अधिकारियों को मौके पर ही कड़ी फटकार लगाई और पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये, राम सिंह कैड़ा ने कहा कि उन्होंने लापरवाह अधिकारी की शिकायत मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री से की है क्योंकि पूल को बनने में काफी लंबा समय लग रहा है और दूसरी तरफ अधिकारियों की लापरवाही के बाद आज इस तरह की घटना सामने आई है। क्योंकि हल्द्वानी से भीमताल और अल्मोड़ा जाने वाले लोग रास्ते में ही फंस गए हैं, कई बीमार लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लिहाजा अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द पुल का निर्माण कार्य पूरा किया जाए जिससे पहाड़ी क्षेत्र के लोगों की दिक्कतें दूर हो सके उन्होंने कहा कि लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..
शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित