हल्द्वानी : कोरोना काल में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट बेहतर डायट: डॉ. पूनम राजपूत

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी :श्रमजीवी पत्रकार यूनियन एवं उदगम संस्था द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हल्द्वानी के एक बैंकट हॉल में आयोजन किया गया जिसमें फ्रंट लाइन वर्कस जैसे मीडिया कर्मी, पुलिस, सीपीयू एवं सफाई कर्मचारियों द्वारा दिये गए योगदान को लेकर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में फ्रंटलाइन वर्कर्स के अलावा अन्य लोग भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया जिसमें लोगों के चेकअप के अलावा बीपी ,शुगर, के अलावा लोगों के रोजाना जीवन शैली को लेकर भी डॉक्टरों ने चर्चा की जिसमें डाइटिशियन डॉक्टर पूनम राजपूत ने लोगों को कोरोना काल में उनका शरीर कैसे फिट रहे इसको लेकर जानकारियां दी। इस दौरान डॉ पूनम राजपूत ने कहा कि बदलते दिनचर्या के अनुसार को लोगों को अपने शरीर को फिट रखने की जरूरत है। अपने शरीर को फिट रखने के लिए सबसे ज्यादा योगा, व्याम, के अलावा रोजाना खान -पान पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अपने खाने की मात्रा में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का सेवन करें इसके अलावा हरी सब्जियां सलाद का सेवन करें और भूख से अधिक मात्रा में खाना ना खाएं। सुबह शाम वॉकिंग और साइकिलिंग सेहत को फिट रखने के लिए बेहतर रहेगा। रात्रि सोने का भी समय निर्धारित करें और सुबह जल्दी उठे। संस्था द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य कैंप में भारी संख्या में फ्रंटलाइन वर्कर्स के अलावा अन्य लोग भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण लिए इस दौरान कोरोन काल में बेहतर काम करने वाले लोगों को प्रोत्साहित भी किया गया।

Ad
Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें