भाजपा सरकार में ऊर्जा प्रदेश उत्तराखंड बना हड़ताली प्रदेश: ललित जोशी

हल्द्वानी : पूर्व दर्जा राज्यमंत्री और पीसीसी सदस्य ललित जोशी ने कहा है की प्रदेश की भाजपा सरकार में ऊर्जा प्रदेश के नाम से जाना जाने वाला उत्तराखंड आज हड़ताली प्रदेश बन गया है। हर जगह कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है जनता के साथ ही इस सरकार में अधिकारी और कर्मचारी भी बेहद परेशान है। उत्तराखंड राज्य को बने हुए 20 साल हो गए है लेकिन आज पहली बार राज्य में तीनों ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों को हड़ताल पर जाने को मजबूर होना पड़ा है। जिससे पूरा प्रदेश अंधकारमय हो गया है, बिजली गुल होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है उसके बाद भी प्रदेश सरकार इस और कोई ध्यान नहीं दे रही, दूसरी तरफ प्रदेश में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से हर जगह गंदगी का अंबार लग गया है और बरसात का सीजन होने के चलते गन्दगी से लोगों में संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ रहा है। राज्य सरकार को तत्काल कर्मचारियों की मांगे मानकर हड़ताल को खत्म कराना चाहिए जिससे प्रदेश के लोगों को राहत मिल सके।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार