हल्द्वानी :होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला पूर्व सैनिक की शव पुलिस ने रिश्तेदारों को लिया हिरासत में
हल्द्वानी:हल्द्वानी के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक पूर्व सैनिक की शव मिला है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।मामा व एक अन्य रिश्तेदार के साथ होटल में ठहरे पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस दोनों रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जबकि मृतक का शव पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि
मुखानी थाना क्षेत्र के भट्ट कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय सुरेश सिंह दानू मंगल पड़ाव बरेली रोड स्थित एक होटल से आए बागेश्वर निवासी अपने मामा नरेंद्र सिंह और एक अन्य रिश्तेदार के साथ होटल में ठहरा हुआ था इस दौरान रात के करीब 1:00 बजे उसकी अचानक तबीयत खराब होने गई और मुंह से झाग आ गया । बताया जा रहा है कि मामा भांजे ने विराट होटल के कमरे में जमकर पार्टी की थी जिसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई और मुंह से झाग आ गया तबीयत खराब होने के बाद होटल कर्मचारी के सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस उसको अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि मामा और उसके साथ आए एक रिश्तेदार को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं आई है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती