हल्द्वानी : पलक झपकते ही गुलदार पालतू कुत्ते को बनाया निवाला घटना CCTV में कैद-देखे-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: फतेहपुर क्षेत्र में गुलदार के आतंक से लोग दहशत में हैं गुलदार कई पालतू जानवरों को अपना शिकार बना चुका है ऐसे में रविवार को गुलदार ने पालतू कुत्ते को अपना निवाला बनाया है पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है घटना के बाद लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग उठाई है।

Ad


रविवार रात को गुलदार ने जयपुर पाडली ग्रामसभा में दिनेश पलाडिया के पालतू कुत्ते को अपना निवाला बनाया है। ग्राम प्रधान कमल पडलिया का कहना है कि क्षेत्र में गुलदार ने 1 दर्जन से अधिक कुत्ते और पालतू जानवरों को भी अपना शिकार बना चुके हैं ऐसे में एक बार फिर घटना सामने आई है जिसके बाद लोगों में दहशत है लोगों का कहना है कि गुलदार शाम होते ही जंगलों से निकल आबादी की ओर आ रहे हैं ऐसे में खतरा बना हुआ है।

सीसीटीवी कैमरे में साफ देखा जा सकता है कि गुलदार झाड़ी से निकलकर घर के दरवाजे के बाहर गेट पर बैठे कुत्ते को अपना निवाला बनाते हुए मुंह में दबाकर जंगल की ओर ले गया घटना की जानकारी वन क्षेत्राधिकारी को घटना की पूरी जानकारी देकर क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है साथ ही उन्होंने क्षेत्र के लोगों से रात को घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है ।

ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग उठाई है

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें