हल्द्वानीःपरिजनों ने तय कर दी शादी, बेटी ने लगा ली फांसी

हल्द्वानी:बेटी किसी और से प्यार करती थी और परिवार वाले इस प्यार के खिलाफ थे। परिजनों ने बेटी की शादी कहीं और तय कर दी, जिससे नाराज बेटी ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामला काठगोदाम थाना क्षेत्र का है।
बताया जाता है कि काठगोदाम थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती 12वीं की छात्रा थी और वह दूसरी जाति के लड़के से प्यार करती थी। लड़की शादी भी उसी से करना चाहती थी, लेकिन लड़का दूसरी जाति का था और इसी वजह से परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। पुलिस के मुताबिक मंगलवार की दोपहर में छात्रा ने खाना खाया और अपने कमरे में चले गई। इसके बाद वह बाहर नहीं आई।
देर शाम उसकी मां कमरे के बाहर पहुंची तो कमरे का दरवाजा बंद पाया। महिला ने आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देख कर दंग रह गई। बेटी कमरे के अंदर फंदे पर झूल रही थी। उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO