हल्द्वानी – अभिभावक कृपया ध्यान दें –अपने 1से 15 वर्ष के बच्चों को लगाये इंसेफेलाइटिस टीका, जाने किस जगह पर किस दिन लगेगा मुफ्त टीका

हल्द्वानी।मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 भागीरथी जोशी ने बताया है कि दिमागी बुखार (जापानीज इन्सेफेलाइटिस) मच्छर जनित एक घातक बीमारी है। इस बीमारी से 1से 15 वर्ष के आयु के बच्चों के ग्रसित होने की सम्भावना बनी रहती है एवं दिमागी बुखार होने पर बच्चों को आजीवन विकलांगता तथा बच्चों की जान के लिए खतरा हो सकता है।
डा0 जोशी ने बताया कि इस बीमारी की रोकथाम के लिए जनपद के मैदानी ब्लॉक कोटाबाग, हल्द्वानी एवं रामनगर में 1 वर्ष से 15 वर्ष के बच्चों का जापानीज इन्सेफेलाइटिस वैक्सीनेशन 18 जुलाई से वृहद टीकाकरण प्रारम्भ किया जायेगा। नियमित टीकाकरण मे बच्चों को जापानीज इन्सेफेलाइटिस वैकसीन प्रथम डोज 9 माह एवं द्वितीय डोज 16-24 माह मे दी जायेगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने जनपद के सभी अभिभावकों एवं समस्त जनता से विनम्र अनुरोध किया है कि दिमागी बुखार (जापानीज इन्सेफेलाइटिस) के वृहद टीकाकरण में सहयोग करें जिससे जनपद के 01 वर्ष से 15 वर्ष आयु वर्ग के लगभग दो लाख बच्चों को टीका लगाया जा सके। उन्होने कहा जापानीज इन्सेफेलाइटिस वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित टीका है जनपद उधमसिह नगर में वर्ष 2012 से सभी बच्चो को यह टीका लगाया जा रहा है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे