हल्द्वानी: दर्दनाक सड़क हादसाहल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर बाइक खाई में गिरी दो युवकों की मौत
हल्द्वानी: दर्दनाक सड़क हादसा हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर बाइक खाई में गिरी दो युवकों की मौत
हल्द्वानी: नैनीताल-हल्द्वानी रोड पर देर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जहां बाइक खाई में गिरी है. हादसे में दो युवकों की मौत हुई है. मौके पर पहुंची जोलीकोर्ट पुलिस ने दोनों युवको को अस्पताल भेजा जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दी. बताया जा रहा है की घटना नैनीताल रोड के आमपड़ाव के समीप मटियाली बैंड के पास की है जहां युवक बाइक समेत पुल से नीचे गिर गए.
जानकारी के मुताबिक नैनीताल के जॉय विला कम्पाउंड निवासी हाईकोर्ट की अधिवक्ता के पुत्र वैभव अपने दोस्त अर्पित चौहान के साथ हल्द्वानी आए हुए थे. रविवार देर शाम दोनों नैनीताल लौट रहे थे तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पुल से 70 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी.
ज्योलीकोट चौकी पुलिस दमकल और एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंची.एक घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने रेस्क्यू कर दोनों को गंभीर हालत में खाई से निकाला .पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों युवक को हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: 8 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड:इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी,स्कूटी की बैटरी में हुई शॉर्ट सर्किट-VIDEO
हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन
हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO