हल्द्वानी :भाइयों की कलाई पर सजेगी इको फ्रेंडली राखीया चावल और ऐपण की राखियां लगाएंगी चार चांद: देखें वीडियो
हल्द्वानी: रक्षाबंधन के त्यौहार को करीब एक माह का समय बचा हुआ है ऐसे में हल्द्वानी की एक संस्था इन दिनों भाइयों की कलाई पर सजने वाली राखियों को बनाकर उसमें चार चांद लगाने का काम कर रही है।
तल्ली हल्द्वानी के श्रद्धा महिला एवं बाल विकास संस्था द्वारा इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए सहायता समूह के जुड़ी करीब 400 महिलाओं द्वारा बड़े पैमाने पर इको फ्रेंडली राखियां तैयार कर रही हैं वहीं संस्था के पास कई बड़े शहरों से राखियों की डिमांड आ रही है, जिससे समूह की महिलाओं में खासा उत्साह है.श्रद्धा महिला एवं बाल विकास संस्था की अध्यक्ष पुष्पा कांडपाल ने बताया कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए उनकी संस्था द्वारा पिछले कई सालों से काम किया जा रहा है।चाइना द्वारा बनाए गए आर्टिफिशियल राखियों के टक्कर देने के लिए उनकी संस्था द्वारा स्थानीय उत्पादों से राखियां तैयार की जा रही हैं। संस्था द्वारा 15 प्रकार की राखियां तैयार की गई हैं. जो चावल, ऐपण, कलावा, रुई और रेशम के धागों से बनाई गई हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश; दूध में दी नींद की गोली, फिर कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप, खुद लेकर पहुंची अस्पताल,स्कूल संचालक पति की मौत