हल्द्वानी: प्रेमी से कहासुनी पर प्रेमिका ने गटका जहर इलाज के दौरान हुई मौत

हल्द्वानी :प्रेमी से कहासुनी होने पर जहर गटकने वाली युवती ने सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उधर, मुखानी में एक युवक ने सुसाइड कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
पुलिस के मुताबिक, टनकपुर निवासी एक युवती की अपने प्रेमी से किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी. जिसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया. हालत गंभीर होने पर परिजन सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए. जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई.मृतक के पिता का कहना है कि आर्मी में तैनात युवक से उसकी बेटी का प्रेम प्रसंग चल रहा था. जहां शनिवार को दोनों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद गुस्से में आकर उसकी बेटी ने जहर खा लिया. फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं टनकपुर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे