हल्द्वानी :लालकुआं में रेलवे ठेके में काम कर रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत शव के साथ परिजन और जनप्रतिनिधि बैठे धरने पर

हल्द्वानी: लालकुआं में रेलवे ठेके में काम कर रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है युवक की मौत के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए विभागीय कार्यालय के बाहर शव रखकर हंगामा कर परिवार शव के साथ धरने पर बैठ गया है वहीं धरना का समर्थन देने स्थानीय विधायक नवीन दुम्का और कई जनप्रतिनिधि भी पहुंच रेलवे ठेकेदार की लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
शाम 5:00 बजे से परिवार सहित जनप्रतिनिधि विभागीय कार्यालय के आगे टेंट लगाकर शव के साथ धरने पर बैठ गए हैं साथी मांग की है कि पीड़ित परिवार को तुरंत मुआवजा दी जाए जिससे कि गरीब पीड़ित परिवार को सहायता मिल सके। बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर 7 निवासी रेलवे के रिटायर्ड कर्मी का पुत्र 32 वर्षीय राजकुमार रेलवे ठेकेदार के अंदर इलेक्ट्रिसिटी लाइन बिछाने का काम करा था जिसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है ठेकेदार द्वारा मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को मृतक के घर छोड़ कर चले जाने के बाद परिवार वालों ने आरोप लगाया कि राजकुमार की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लेकिन ठेकेदार ने इसकी जानकारी नहीं दी गुपचुप तरीके से पोस्टमार्टम करा दिया लेकिन परिजनों को नहीं बताया,
मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल के अलावा आरपीएफ पुलिस मौजूद है विधायक ने रेलवे डीआरएम से फोन पर बात कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है,
पीड़ित परिवारों ने चेतावनी दी है कि जब तक उचित मुआवजा नहीं मिलता तब तक शव के साथ परिजन धरने पर बैठे रहेंगे।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO