हल्द्वानी: दहेज में नहीं मिली लग्जरी कार को ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाला — जानें पूरा मामला

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर देते हुए ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है पूरे मामले में पुलिस विवाहिता के तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है ।
बनफूलपुरा निवासी शमा परवीन ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसका विवाह 24 नवंबर 2021 को देवला तल्ला बागजाला निवासी रईस के साथ हुआ था शादी में परिजनों की ओर से अपनी हैसियत से ज्यादा दान दहेज दिया था। लेकिन इसके बाद भी ससुराली उसे कम दहेज लाने के लिए ताने देने लगे उस पर कार और पांच रूपए लाने का भी दबाव डाला जाने लगा जब उन्होंने कार व पांच लाख रूपए नहीं देने की बात कही तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने पुलिस में तहरीर देते हुए ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO