Haldwani news:नव वर्ष पर नशे में हुड़दंग और रेस ड्राइव करना पड़ा भारी, कार सहित 11दोस्त पहुचे हालात उतरा नशा
हल्द्वानी: 31st के मौके पर देर रात तक जगह-जगह जश्न का माहौल चल रहा था. कालाढूंगी पुलिस ने 31st के जश्ने के दौरान नशे की हालत में दो गाड़ियों से रेस ड्राइविंग कर हुड़दंग मचाने वाले 11 दोस्तों को हिरासत में लेते हुए मेडिकल के बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई किया है साथ ही रेस ड्राइविंग के मामले में दो कारों को सीज किया है.
प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने बताया कि 31st के मौके पर पुलिस द्वारा जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाई जा रही थी.थानाध्यक्ष कालाढूंगी पंकज जोशी के नेतृत्व में चैकिंग अभियान के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि नैनीताल रोड पर कुछ युवक शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे हैं .सूचना पर पुलिस टीम द्वारा नैनीताल रोड कालाढुंगी जाकर देखा तो दो कार स्विफ्ट में 11 युवक सवार थे युवक जो कि शराब पीकर हुड़दंग कर रहे थे व आपस मे कालाढूंगी नैनीताल मार्ग पर अपने-अपने वाहनों की रेस कर रहे थे. पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को रोककर सभी एक को हिरासत में लेते हुए कार को सीज किया गया है. जहां सभी का मेडिकल किया गया तो सभी नशे की हालत में थे पूछताछ में बताया कि रहने वाले सभी युवक उत्तर प्रदेश रामपुर के रहने वाले हैं और 31st का जश्न बनाने यहां पहुंचे हुए थे. देर रात नशे की पार्टी करने के बाद हुड़दंग मचाने के लिए रोड पर आकर अपनी अपनी गाड़ियों से रेस ड्राइविंग करने लगे.
कालाढूंगी थाना प्रभारी पंकज जोशी ने बताया कि सभी युवकों को हिरासत में लेते हुए उनके खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.साथ ही दोनों कारो को सीज किया गया हैं. साथी चेतावनी दी गई है कि भविष्य में इस तरह का कार्य न करें.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: 8 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड:इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी,स्कूटी की बैटरी में हुई शॉर्ट सर्किट-VIDEO
हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन
हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO