Haldwani News:पोस्टमार्टम न कराने पर अड़े रहे परिजन,दो दिनों तक पड़ा रहा शव,जाने मामला

हल्द्वानी:बनभूलपुरा में थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक लड़की ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली बताया जा रहा है कि बुधवार को लड़की ने फांसी लगा ली परिजन लड़की का पोस्टमार्टम न कराने पर अड़े रहे लेकिन बात नहीं बनी परिजनों के जिद्द के वजह से युवती का शव बुधवार पूरे दिन और पूरी रात पोस्टमार्टम में पड़ा रहा. आखिरकार काफी दबाव के बाद गुरवार को शव को पोस्टमार्टम कराया गया.
मेडिकल चौकी पुलिस के मुताबिक बनभूलपुरा थाना क्षेत्र निवासी शादिका (18 वर्ष) ने बुधवार को अपने ही घर में फांसी लगा ली थी परिजनों की नजर पड़ी तो आनन-फानन में उसे फंदे से उतार कर डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय भेजा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
चिकित्सकों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजन शादिका का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे.पहले वह पुलिस से जिद्द करने लगे और पूरे दिन प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर काटते रहे अधिकारियों ने पोस्टमार्टम न कराने की अनुमति नहीं दी.
इस दौरान पूरे दिन और रात शव पोस्टमार्टम हाउस में पड़ा रहा. गुरुवार को शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के सुपुर्द किया गया. बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है. पूछताछ में परिजन कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहे हैं पूरे मामले की जांच की जा रही है
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO