HALDWANI News : आंधी तूफान ने ली दो युवकों की जान, दीवार के नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी :सोमवार रात आए आंधी तूफान में जहां कई क्षेत्रों में जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है तो वहीं पेड़ के नीचे दब जाने से दो लोगों की मौत हुई है पहला मामला कालाढूंगी थाना क्षेत्र का है जहां कार के ऊपर पेड़ गिर जाने से एक युवक की मौत हुई है तो वही हल्द्वानी रुद्रपुर मार्ग बेल बाबा के पास बस से उतर कर पेड़ को हटा रहे युवक के ऊपर पेड़ गिर जाने से की मौत हुई है फिलहाल दोनों मामलों में पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं बाजपुर में दीवार के नीचे दबकर युवक की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार हनुमान मंदिर खुर्पाताल मल्लीताल निवासी 28 वर्षीय रवि कुमार पुत्र प्रेम राम टैक्सी कार चालक था। सोमवार को वह कालाढूंगी से चकलुवा की ओर आ रहा था। हनुमान मंदिर के पास एक विशालकाय पेड़ कार के ऊपर गिर गया। चालक की पेड़ से दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। रास्ता बंद होने से उसे समय से उपचार नहीं मिल सका। वहीं रामपुर रोड में भी एक सिडकुल कर्मी की जान चली गई।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'

पुलिस के अनुसार मूलरूप से गंगोलीहाट पिथौरागढ़ निवासी 35 वर्षीय मनोज सिंह मेहरा पुत्र मोहन सिंह मेहरा यहां बिठौरिया नंबर एक वैशाली कॉलोनी में रहकर सिडकुल में नौकरी करता था। सोमवार रात वह प्राइवेट बस से रुद्रपुर से हल्द्वानी की ओर आ रहा था। सड़क पर पेड़ की टहनी हटाने के दौरान उसके ऊपर पेड़ गिर गया जिससे उसकी मौत हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें