दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार हल्द्वानी नवाबी रोड निवासी युवक की मौत
नैनीताल जनपद अंतर्गत भीमताल से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है यहां ट्रक की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। स्कूटी सवार युवक हल्द्वानी का रहने वाला बताया जा रहा है सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
हादसे में युवक का सिर ट्रक के पिछले पहिए से बुरी तरह से कुचल गया था। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह खुटानी- मुक्तेश्वर मार्ग पर ग्रामसभा घिघरानी के पास यह हादसा हुआ है।
भरत चंद पुत्र चंद्रशेखर निवासी कुलयालपुरा नवाबी रोड हल्द्वानी स्कूटी से भीमताल की ओर से पहाड़ के लिए जा रहा था। इस दौरान सिलेंडर लेकर भीमताल की ओर आ रहे ट्रक संख्या यूके 04 सीबी- 3122 की चपेट में आ गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने मौके पर जब उसकी तलाश की गई तो उसकी स्कूटी से कागजात मिले। जिसमें उसका नाम भरत पुत्र चंद्रशेखर निवासी कुलयालपुरा नवाबी रोड हल्द्वानी के रूप में हुई है। इस मामले में एसआई राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव का पंचनाम भारकर पोस्रटमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती