हल्द्वानी: नाबालिक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म 6 महीने की हुई गर्भवती

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता गर्भवती बताई जा रही है। पीड़ित के परिजनों के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोर को हिरासत में लेते हुए न्यायालय में पेश कर किशोर को बाल सुधार गृह भेजने की कार्रवाई की गई। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रोड में किराए में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। कहा है कि उसका पति टिक्की चाट का ठेला लगाता है। पति के काम में सहयोग के लिए वह उनके साथ दुकान जाती है।

इस बीच पड़ोस ही किराए में रहने वाला नाबालिग उसकी 15 वर्षीय भतीजी के साथ छेड़छाड़ करता रहा। इसका पता चलने पर उसने किशोर के परिजनों से बात की। इसके बाद करीब दो माह‌ पूर्व उक्त परिवार वहां से कमरा छोड़ डहरिया में जाकर रहने लगा। इस बीच उसकी भतीजी के पेट में दर्द उठने पर अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच में उसके 6 माह की गर्भवती होना पाया गया। किशोरी की गर्भवती होने की जानकारी पर परिवारजनों के पैरोंतले जमीन खिसक गई। इस बात जब परिजनों ने किशोरी से जानकारी ली तो उसने पूरी जानकारी दी। पीड़िता ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले किशोर ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'

महिला की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने आरोपित किशोर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लेकर को न्यायालय में पेश किया जहां उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है।

अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें