हल्द्वानी: लापता महिला की जंगल में मिली लाश, फॉरेंसिक और पुलिस जांच में जुटी

हल्द्वानी। शहर के नवाबी रोड इलाके से लापता हुई 35 वर्षीय महिला नेहा उप्रेती का शव काठगोदाम स्थित कालीचौड़ मंदिर के पास जंगल में मिला है।
पुलिस को मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है।
नेहा उप्रेती पिछले 26 मार्च से अपने घर से गायब थीं। परिवार ने उनके लापता होने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई थी। परिजनों और पुलिस की तलाश के बीच बुधवार को कालीचौड़ के जंगल में स्थानीय लोगों ने एक महिला का शव देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची काठगोदाम थाने की टीम ने शव को सुरक्षित किया और पहचान के लिए परिजनों को बुलाया। पहचान के बाद पुष्टि हुई कि यह नेहा उप्रेती का ही शव है।
काठगोदाम थाना प्रभारी दीपक बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और फॉरेंसिक जांच कराई। शव पर कोई स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे प्राथमिक तौर पर आत्महत्या का संदेह जताया जा रहा है। हालांकि, मौत के सही कारण का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
पुलिस नेहा के परिवार और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है ताकि उनके लापता होने और मौत से जुड़े कारणों का पता लगाया जा सके। नेहा के पति और अन्य परिजनों से उनकी मानसिक स्थिति और पारिवारिक हालात के बारे में जानकारी ली जा रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में रेड अलर्ट: पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, इन पांच जनपदों में स्कूलों की छुट्टी
हल्द्वानी: नैनीताल दूध उत्पादक सहकारी संघ बोर्ड बैठक; कई प्रस्ताव पारित; 76वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन की तैयारियों पर बनी रणनीति
यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने-देखे-VIDEO
हल्द्वानी: गुलदार का आतंक ,दुकान जा रहे 10 साल के मासूम पर किया हमला; बच्चे ने बमुश्किल बचाई जान,-देखे-VIDEO
पिथौरागढ़ में मां-बेटे की दर्दनाक मौत, बेटे की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर पाई मां, नदी में खुद कर दी जान