हल्द्वानी: लापता छात्रा का पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
हल्द्वानी: ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पतलिया निगलनी गांव निवासी 14 वर्षीय छात्र का पेड़ पर लटका संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है. मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा है जहां. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
बताया जा रहा है कि ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पतलिया निगलनी गांव निवासी 14 वर्षीय छात्र शनिवार से लापता थी. ग्रामीणों ने रविवार देर शाम छात्रा के शव को पेड़ पर लटका देख इसकी सूचना राजस्व पुलिस के दी. जिसके बाद मौके पर पटवारी जीवन मेहता मौके पर पहुंचे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा है .पटवारी के मुताबिक प्रथम दृष्टि मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.
पटवारी का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है.परिवार वालों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं आई है उन्होंने बताया कि मामला संदिग्ध होने के चलते रेगुलर पुलिस को स्थांतरित किया जाएगा.
परिवार वालों के मुताबिक छात्रा काफी दिनों से परेशान चल रही थी.छात्रा की एक बड़ी बहन भी है.
उधर मामले की गंभीरता को देखते हुए भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने पुलिस से जांच करने की मांग की है.फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही कारणों का पता चल सकेगा. रविवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती