हल्द्वानी- खनन विभाग जिला प्रशासन ने छापामारी में समतलीकरण के नाम पर अवैध खनन का बड़ा खुलासा, लाखों का जुर्माना गाड़ी पकड़ी, खनन माफियाओं में हड़कंप

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी- उत्तराखंड के नैनीताल जिले में अवैध खनन का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है समतलीकरण के नाम पर इन दिनों नैनीताल जनपद में अवैध खनन का कारोबार खूब फल-फूल रहा है। लगातार खनन विभाग व प्रशासन द्वारा अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी में बड़ा खुलासा हो रहा है कि एक के बाद एक समतलीकरण के नाम पर अवैध खनन के कारनामे को अंजाम दिया जा रहा है।

इसी के चलते ताबड़तोड़ हो रही छापेमारी में खनन माफियाओ में हड़कंप मचा है। अपर निदेशक खनन विभाग राजपाल लेघा एवं उपजिलाधिकारी कालाढूंगी रेखा कोहली द्वारा खनन विभाग एवं राजस्व विभाग के साथ बैलपड़ाव में स्वीकृति समतलीकरण अनुज्ञा की ओचक छापेमारी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO

जिसमें ग्राम उदयपुरी में अनुज्ञा धारक गुरविंदर सिंह पर ₹ 3075100 एवं ग्राम बंदरजुड़ा में रविंदर बोरा पर ₹ 993608 जुर्माना आरोपित किया गया ! इसके अतिरिक्त ग्राम बंदरजुड़ा में एक दस टायरा ट्रक Uk18CA – 1611 को अवैध उपखनिज का परिवहन करने पर सीज कर पुलिस चोकी बैलपड़ाव को सुपुर्दगी दी गई ! टीम में ऐशवर्य साह पटवारी अरुण देवरानी , महेन्द्र सिंह , प्रताप सिंह , मदन सिंह आदि शामिल थे ।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा 'संजीवनी वन', हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें