हल्द्वानी: शादीशुदा सेना के जवान पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी:पिथौरागढ़ के रहने वाले सेना के जवान पर नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगा है. पुलिस ने मामले में आरोपी जवान पर पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि आरोपी सेना का जवान बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी सेना का जवान पहले से शादीशुदा है
पुलिस के मुताबिक पिथौरागढ़ जिले का रहने वाला सेना का जवान आरोपी पहले से शादीशुदा है.बताया जा रहा है कि आरोपी के गांव की 17 साल की लड़की हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में अपनी बुआ के घर रहती है.आरोप है कि शादीशुदा होने के बावजूद सेना के जवान ने नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाया.आरोप है कि जवान ने नाबालिग को पत्नी से तलाक लेकर उससे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया.
पीड़ित परिवार में पुलिस में तहरीर देते हुए बताया है कि कुछ दिन पहले ही आरोपी जवान ने किशोरी को झांसे में लेकर वनभूलपुरा के एक होटल में बुलाया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया.पीड़िता ने इसकी शिकायत परिजनों से की जिसके बाद परिजनों ने वनभूलपुरा थाने में तहरीर दी है. बनभूलपुरा पुलिस मामले में आरोपी सेना के जवान पर पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पूरे मामले की जांच की जा रही है आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती