हल्द्वानी:लीसा तस्करी ,15 लाख का अवैध लीसा बरामद-देखे-VIDEO
हल्द्वानी: तराई पूर्वी वन प्रभाग के डोली रेंज की वन विभाग की टीम ने तस्करी कर ले जाई जा रही करीब 15 लाख रुपए की लीसा बरामद किया है। वन क्षेत्राधिकारी डॉली रेंज नवीन पवार ने बताया कि दीपावली त्यौहार के मद्देनजर वन विभाग द्वारा गश्त बढ़ाई गई थी जहां मुखबिर की सूचना पर एक ट्रक से 380 टीन लिसा बरामद किया गया है.
मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने हल्द्वानी- किच्छा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया तो ट्रक चालक ट्रक को भगा ले गया जहां पीछा कर वन विभाग की टीम द्वारा शांतिपुरी वन विभाग चेक पोस्ट पर पकड़ा गया इस दौरान मौका पाकर लीसा तस्कर भागने में कामयाब रहे। ट्रक को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की गई तो उसमें 280 टीम अवैध रूप से लीसा भरा हुआ था।
वन विभाग की टीम ने ट्रक को कब्जे में लेकर लाल कुआं रेंज में ट्रक को सीज करते हुए वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए लीसा की कीमत करीब ₹15 लाख के आसपास बताई जा रही है। प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि लीसा को पहाड़ से तस्करी कर उत्तर प्रदेश को ले जाया जा रहा था। पूरे मामले में वन विभाग द्वारा वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है साथ ही साथ तस्करों की तलाश की जा रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न
सोना चांदी में बड़ी गिरावट ,सस्ता हुआ सोना, चांदी भी टूटी; जानें आज के लेटेस्ट रेट,जाने कारण
Nainital News: युवक की जंगल में जली मिली लाश, परिजनों को हत्या की आशंका,